हत्या या सुसाइड? ट्विशा शर्मा की मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर परिजनों ने शक जताया था कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई थी. वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.
भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई अहम बातें खुलकर सामने आई हैं. AIIMS भोपाल की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि ट्विशा की मौत फांसी लगाने से हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक 12 मई की रात करीब 8 बजे उनकी मौत हुई. साथ ही उनके हाथ पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि मौत से करीब एक हफ्ते पहले ट्विशा का अबॉर्शन हुआ था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया
AIIMS भोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ट्विशा की मौत “Ante mortem hanging” यानी जीवित अवस्था में फंदा लगने से हुई. डॉक्टरों ने गर्दन पर ऊपर की तरफ जाता हुआ लिगेचर मार्क पाया, जो आमतौर पर फांसी के मामलों में देखा जाता है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्दन की अंदरूनी मांसपेशियों में दबाव और रक्तस्राव के निशान मिले हैं. हालांकि हायॉइड बोन और गर्दन की हड्डियां सुरक्षित पाई गईं. डॉक्टरों के मुताबिक शरीर पर किसी बड़े संघर्ष या घातक हमले के निशान नहीं मिले.
हालांकि हाथ समेत शरीर के कुछ हिस्सों पर हल्की चोट और खरोंच के निशान जरूर पाए गए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये चोटें कैसे आईं.
फेफड़ों में सूजन और आंखों में रक्तस्राव
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि ट्विशा के दोनों फेफड़ों में सूजन और कंजेशन था. आंखों में छोटे रक्तस्राव यानी पेटीचियल हेमरेज के निशान भी मिले. मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे संकेत फांसी के मामलों में अक्सर पाए जाते हैं. डॉक्टरों ने यह भी साफ किया कि शरीर पर किसी तरह के गंभीर यौन हमले या हथियार से चोट के संकेत नहीं मिले हैं.
FSL और DNA जांच का इंतजार
मामले की सच्चाई पूरी तरह सामने लाने के लिए डॉक्टरों ने विसरा, खून और अन्य सैंपल सुरक्षित रखे हैं. इन्हें FSL जांच के लिए भेजा गया है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि मौत से पहले ट्विशा ने किसी तरह का नशा या जहरीला पदार्थ लिया था या नहीं.
इसके अलावा DNA जांच के लिए भी सैंपल सुरक्षित किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि FSL रिपोर्ट आने के बाद जांच में और कई बातें साफ हो सकती हैं.
जिमनास्टिक रिंग की रस्सी से लटकी मिली थीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि ट्विशा शर्मा कथित तौर पर घर की छत पर जिमनास्टिक रिंग की रस्सी के सहारे लटकी हुई मिली थीं. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बाकी सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.
ससुराल में मृत मिली थीं ट्विशा
33 साल की ट्विशा शर्मा 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं. घटना के बाद परिवार की शिकायत पर पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था. गिरिबाला सिंह रिटायर जज बताई जा रही हैं. पुलिस इस पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है. घटना के बाद से ही यह मामला काफी चर्चा में बना हुआ है.
Latest Posts

आप कौन हैं?' टिप्पणी पर केजरीवाल पर BJP का पलटवार, कहा- हार के बाद भी नहीं गया अहंकार
दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन नवीन पर अरविंद केजरीवाल की कथित 'आप कौन हैं?' टिप्पणी को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख पर तीखा हमला बोला है। भाजपा का आरोप है कि चुनावी हार के बावजूद केजरीवाल का अहंकार कम नहीं हुआ है।

बिहार पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, लूटकांड के 5 आरोपी गिरफ्तार
बिहार में पुलिस और लूटकांड के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लूट की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

बिहार-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 729 किमी सीमा की निगरानी के लिए 1300 पुलिसकर्मी और 138 स्पेशल दरोगा तैनात
बिहार-नेपाल सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 729 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1300 पुलिसकर्मियों और 138 स्पेशल दरोगाओं की तैनाती की जाएगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

जापान की PM सानाए ताकाइची का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर; PM मोदी से हुई अहम मुलाकात
जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के भारत दौरे का दूसरा दिन अहम रहा। राष्ट्रपति भवन में उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और ऊर्जा सहयोग पर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव संभव? 6 जुलाई को होगी अहम वोटिंग, चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नेतृत्व को लेकर हलचल तेज हो गई है। 6 जुलाई को होने वाली अहम बैठक में ट्रस्ट के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों के भविष्य पर फैसला हो सकता है। इस बैठक पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाया गया, भारत ने जताया कड़ा विरोध, कहा- यह सिख विरासत पर सुनियोजित हमला
पाकिस्तान में 125 वर्ष पुराने एक ऐतिहासिक गुरुद्वारे को कथित तौर पर ध्वस्त किए जाने के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने इसे सिख समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर लक्षित हमला बताते हुए पाकिस्तान से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
