Newzjagat

भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने रोम पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नॉर्वे की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करके मंगलवार (19 मई 2026) की रात रोम पहुंचे, जहां वह इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला से मुलाकात करेंगे और भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. रोम हवाई अड्डे पर उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इटली के रोम पहुंचा. राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करूंगा.”

उन्होंने लिखा, “इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसमें विशेष रूप से भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी. मैं खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा और बहुपक्षवाद के साथ-साथ वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करूंगा.”

भारत-इटली के बीच किन मुद्दों पर होगी बात?

भारत और इटली के बीच हाल के वर्षों में व्यापार, रक्षा, हरित ऊर्जा, तकनीक और निवेश के क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हुआ है. दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए कई अहम समझौतों पर पहले भी चर्चा हो चुकी है. माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, ऊर्जा सुरक्षा और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से बातचीत हो सकती है.

ये भी पढें-   PM Modi Italy Visit: इटली में पीएम मोदी ने इस कदर लहराया परचम !

जून 2024 में भी इटली गए थे पीएम मोदी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधिकारिक दौरे पर रोम पहुंचे हैं.”उन्होंने लिखा, “भारत और इटली के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी साझेदारी है. यह यात्रा भारत-इटली साझेदारी को नयी गति प्रदान करेगी.” प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जून 2024 में इटली की यात्रा की थी.

ये भी पढें- PM Modi Norway Visit: स्वीडन से नॉर्वे के लिए रवाना PM मोदी, 43 साल बाद भारतीय PM की यात्रा, भारतीयों में खुशी की लहर

Latest Posts

Featured image

आप कौन हैं?' टिप्पणी पर केजरीवाल पर BJP का पलटवार, कहा- हार के बाद भी नहीं गया अहंकार

दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन नवीन पर अरविंद केजरीवाल की कथित 'आप कौन हैं?' टिप्पणी को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख पर तीखा हमला बोला है। भाजपा का आरोप है कि चुनावी हार के बावजूद केजरीवाल का अहंकार कम नहीं हुआ है।

Featured image

बिहार पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, लूटकांड के 5 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में पुलिस और लूटकांड के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लूट की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Featured image

बिहार-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 729 किमी सीमा की निगरानी के लिए 1300 पुलिसकर्मी और 138 स्पेशल दरोगा तैनात

बिहार-नेपाल सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 729 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1300 पुलिसकर्मियों और 138 स्पेशल दरोगाओं की तैनाती की जाएगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Featured image

जापान की PM सानाए ताकाइची का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर; PM मोदी से हुई अहम मुलाकात

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के भारत दौरे का दूसरा दिन अहम रहा। राष्ट्रपति भवन में उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और ऊर्जा सहयोग पर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

Featured image

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव संभव? 6 जुलाई को होगी अहम वोटिंग, चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नेतृत्व को लेकर हलचल तेज हो गई है। 6 जुलाई को होने वाली अहम बैठक में ट्रस्ट के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों के भविष्य पर फैसला हो सकता है। इस बैठक पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

Featured image

पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाया गया, भारत ने जताया कड़ा विरोध, कहा- यह सिख विरासत पर सुनियोजित हमला

पाकिस्तान में 125 वर्ष पुराने एक ऐतिहासिक गुरुद्वारे को कथित तौर पर ध्वस्त किए जाने के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने इसे सिख समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर लक्षित हमला बताते हुए पाकिस्तान से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।